Banking Awareness.for IBPS PO & Clerk.
Saturday, January 7, 2017
Arnub Goswami Launched twitter and facebook account of his Brand new cha...
अर्नब गोस्वामी ने देर रात अपने भावी न्यूज़ चैनल रिपब्लिक का ट्वीटर हेंडल और फेसबुक पेज शुरू किया ।
टाइम्स नाउ के पूर्व एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को अपने शो में आक्रामक तेवर की वजह से जाना जाता है।
सोशल मीडिया पर अर्नब के रिपब्लिक के लॉन्च होते ही लोगों ने जमकर रिपब्लिक के अकाउंट को फॉलो करना शुरू कर दिया। लॉन्चिंग के समय अर्नब ने वाइब्रेंट कलर के ग्राफिक्स के साथ अपनी मैसेज को जारी करते हुए रिपब्लिक की घोषणा की।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र जानना चाहता है कि हम कितने सामाजिक है।
अब क्रांति यहां से शुरू होती है।
इस ट्वीटर एकाउंट के लॉन्च होते ही लगभग 30 हजार लोगों ने इसे फॉलो करना शुरू कर दिया।
अर्नब गोस्वामी ने टाइम्स नाउ से इस्तीफे के बाद से अभी तक मीडिया से सीधे संवाद नहीं किया था, लेकिन इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित कॉन्क्लेव में बोलते हुए अर्नब गोस्वामी ने अपनी भावी योजनाओं का खुलासा किया था।
कॉन्क्लेव में अपनी बात रखते हुए अर्नब ने कहा था कि आने वाला वक्त इंडिपेंडेंट मीडिया का होगा।
भारत में 46 करोड़ इंटरनेट यूजर हैं।
विरोध की नई लहर उँगलियों को नई ताकत देगी।
आगे उन्होंने कहा था,"हम सबसे बड़े विरोधी मत के किनारे पर हैं। इसे खुली बांहों के साथ स्वीकार कीजिए।
हम वैश्विक टीवी को नई परिभाषा देंगे। हमारा विरोधी स्वर केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगा।”
जबकि अपने बारें में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि ”किसी और की बात मानते रहना मेरा किरदार नहीं है। इंडिपेंडेंट मीडिया को लेकर जो छवि है हम उसे बदल देंगे।
देश में जिस तरह से पत्रकारिता होती है मैं उसके खिलाफ विरोध करने जा रहा हूं।”
Kajol keeps comb in the cover of her mobile phone but not for hair.
बॉलीवुड के एक्शन स्टार अजय देवगन जितना ख़ामोश रहते हैं उतनी ही उनकी पत्नी काजोल बातें करती है।
काजोल ना सिर्फ़ फिल्मों में बल्कि रियल लाइफ में भी काफ़ी मस्ती मज़ाक करती रहती हैं।
इसलिए किग खान से लेकर दबंग खान तक हर कोई काजोल के साथ काफ़ी मज़ाक करते रहते हैं।
ऐसे ही मज़ाक मज़ाक में काजोल की एक अजीब बात सबके सामने आई हैं। वो क्या है हम आपको बताते हैं।
दरअसल, काजोल हाल ही में स्टारडस्ट अवार्ड शो में बतौर मेहमान शामिल हुईं थीं। इस अवार्ड शो के एंकर मनीष पॉल ने मजाक में शो में आये गेस्ट सेलेब्रिटीज़ के पर्स की तलाशी ली। फिर क्या था
सभी सेलेब्रिटीज़ के पर्स से कई मजेदार चीजें निकलना शुरू हो गईं।
इस दौरान काजोल का भी नंबर आया। लेकिन काजोल के पास कोई पर्स ही नहीं था।
जब काजोल के मोबाइल फोन का कवर चेक किया गया तो उसमे से एक कंघी निकली।
लेकिन इसमें आश्चर्य की बात यह थी की काजोल उस कघी से बाल नहीं झारती थीं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन सच यही है काजोल उस कंघे का इस्तेमाल अपने शूज़ को साफ़ करने के लिए करती हैं।
इसी दौरान इस बात का ख़ुलासा हुआ कि, काजोल अपने शूज़ पर कोई गंदगी बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं।
खैर, काजोल के पास कंघा मिला लेकिन बाकी के सेलेब्रिटीज़ के पास तो बेहद चौंकानेवाली चीजें मिलीं। ऋषि कपूर के पास नमक तो जाफ़री के पास से चीनी बरामद हुई। यह अवार्ड शो जब टेलीकास्ट होगा तो आप भी जान जाएंगे की किस सेलेब्रिटीज़ के पास से क्या मिला
Veteran Actor Om Puri Passed away after a massive heart attack.
दक्षिण एशिया के महान अभिनेता और पद्मश्री ओमपुरी का शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया
वह 66 साल के थे
ओमपुरी न सिर्फ बॉलीवुड फिल्म, बल्कि पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलीवुड फिल्मों में भी उनकी बेमिसाल अदाकारी के लिए जाने जाते रहे हैं।
उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री की उपाधि दी गई और उन्होंने 'आरोहण' और 'अर्धसत्य' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया था।
फिल्मकार अशोक पंडित ने ट्विटर पर अपने करीबी मित्र ओमपुरी के निधन की जानकारी साझा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी ओमपुरी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
फिल्मकार करण जौहर ने भी ओमपुरी के निधन पर दुख जताया है।
ओमपुरी के करीबी दोस्त और उनके साथ कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा कि ' मैं उन्हें 43 सालों से जानता था।
मेरे लिए वह हमेशा ही एक महान अभिनेता और एक उदार व्यक्तित्व रहेंगे। दुनिया को उन्हें ऐसे ही याद रखना चाहिए।
शबाना आज़मी, कमल हासन, अक्षय कुमार समेत सिनेमा की तमाम हस्तियां ओमपुरी को याद कर रही हैं।
जाने भी दो यारों, अर्थसत्य, आक्रोश फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले ओमपुरी को भारतीय सिनेमा के दर्शकों द्वारा भुला पाना नामुमकिन होगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)