Saturday, January 7, 2017

Kajol keeps comb in the cover of her mobile phone but not for hair.




बॉलीवुड के एक्शन स्टार अजय देवगन जितना ख़ामोश रहते हैं उतनी ही उनकी पत्नी काजोल बातें करती है।
काजोल ना सिर्फ़ फिल्मों में बल्कि रियल लाइफ में भी काफ़ी मस्ती मज़ाक करती रहती हैं।
इसलिए किग खान से लेकर दबंग खान तक हर कोई काजोल के साथ काफ़ी मज़ाक करते रहते हैं।
ऐसे ही मज़ाक मज़ाक में काजोल की एक अजीब बात सबके सामने आई हैं। वो क्या है हम आपको बताते हैं।
दरअसल, काजोल हाल ही में स्टारडस्ट अवार्ड शो में बतौर मेहमान शामिल हुईं थीं। इस अवार्ड शो के एंकर मनीष पॉल ने मजाक में शो में आये गेस्ट सेलेब्रिटीज़ के पर्स की तलाशी ली। फिर क्या था
सभी सेलेब्रिटीज़ के पर्स से कई मजेदार चीजें निकलना शुरू हो गईं।
इस दौरान काजोल का भी नंबर आया। लेकिन काजोल के पास कोई पर्स ही नहीं था।
जब काजोल के मोबाइल फोन का कवर चेक किया गया तो उसमे से एक कंघी निकली।
लेकिन इसमें आश्चर्य की बात यह थी की काजोल उस कघी से बाल नहीं झारती थीं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन सच यही है काजोल उस कंघे का इस्तेमाल अपने शूज़ को साफ़ करने के लिए करती हैं।
इसी दौरान इस बात का ख़ुलासा हुआ कि, काजोल अपने शूज़ पर कोई गंदगी बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं।
खैर, काजोल के पास कंघा मिला लेकिन बाकी के सेलेब्रिटीज़ के पास तो बेहद चौंकानेवाली चीजें मिलीं। ऋषि कपूर के पास नमक तो जाफ़री के पास से चीनी बरामद हुई। यह अवार्ड शो जब टेलीकास्ट होगा तो आप भी जान जाएंगे की किस सेलेब्रिटीज़ के पास से क्या मिला

No comments:

Post a Comment