Saturday, January 7, 2017

Arnub Goswami Launched twitter and facebook account of his Brand new cha...



अर्नब गोस्वामी ने देर रात अपने भावी न्यूज़ चैनल रिपब्लिक का ट्वीटर हेंडल और फेसबुक पेज शुरू किया ।
टाइम्स नाउ के पूर्व एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को अपने शो में आक्रामक तेवर की वजह से जाना जाता है।
सोशल मीडिया पर अर्नब के रिपब्लिक के लॉन्च होते ही लोगों ने जमकर रिपब्लिक के अकाउंट को फॉलो करना शुरू कर दिया। लॉन्चिंग के समय अर्नब ने वाइब्रेंट कलर के ग्राफिक्स के साथ अपनी मैसेज को जारी करते हुए रिपब्लिक की घोषणा की।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र जानना चाहता है कि हम कितने सामाजिक है।
अब क्रांति यहां से शुरू होती है।
इस ट्वीटर एकाउंट के लॉन्च होते ही लगभग 30 हजार लोगों ने इसे फॉलो करना शुरू कर दिया।
अर्नब गोस्‍वामी ने टाइम्स नाउ से इस्तीफे के बाद से अभी तक मीडिया से सीधे संवाद नहीं किया था, लेकिन इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित कॉन्क्लेव में बोलते हुए अर्नब गोस्वामी ने अपनी भावी योजनाओं का खुलासा किया था।
कॉन्क्लेव में अपनी बात रखते हुए अर्नब ने कहा था कि आने वाला वक्‍त इंडिपेंडेंट मीडिया का होगा।
भारत में 46 करोड़ इंटरनेट यूजर हैं।
विरोध की नई लहर उँगलियों को नई ताकत देगी।
आगे उन्‍होंने कहा था,"हम सबसे बड़े विरोधी मत के किनारे पर हैं। इसे खुली बांहों के साथ स्‍वीकार कीजिए।
हम वैश्विक टीवी को नई परिभाषा देंगे। हमारा विरोधी स्‍वर केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगा।”
जबकि अपने बारें में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि ”किसी और की बात मानते रहना मेरा किरदार नहीं है। इंडिपेंडेंट मीडिया को लेकर जो छवि है हम उसे बदल देंगे।
देश में जिस तरह से पत्रकारिता होती है मैं उसके खिलाफ विरोध करने जा रहा हूं।”

No comments:

Post a Comment